बहराइच, अप्रैल 15 -- जरवलरोड। थाने के खासेपुर निवासी प्रीति (18) पुत्री बजरंगी ने मंगलवार देर रात छत के कुंडे से गले में फंदा लगाकर जान देने की कोशिश की। खटपट की आवाज पर परिजन कमरे में दौड़े। तो वह फंदे से लटकती छटपटा रही थी। आनन फानन में फंदा काट परिजन गम्भीर हालत में उसे लेकर मुस्तफाबाद सीएचसी पहुंचे। इमरजेंसी चिकित्सक ने किशोरी का प्राथमिक इलाज कर हालत गम्भीर देख मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। एसएचओ संतोष कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को कोई सूचना नहीं दी गई है। यह भी पढ़ें- कल्याणुपर में बीएससी के छात्र ने फांसी लगाकर दी जान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...