मिर्जापुर, मार्च 25 -- मिर्जापुर। बदलते मौसम, बढ़ती गर्मी और नमी के कारण जिले में फंगल संक्रमण (दाद/खुजली) के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी आई है। चर्म रोग विभाग की ओपीडी में प्रतिदिन के सापेक्ष तीस प्रतिशत तक मरीज बढ़े हैं। ऐसे में इन फंगल से बचने के लिए जागरुकता के साथ-साथ बचाव भी जरूरी है। यदि समस्या उत्पन्न होती है तो तत्काल डॉक्टर से परामर्श लें। स्वयं से किसी प्रकार की दवा का प्रयोग न करें। अन्यथा फंगल और भी बढ़ सकता है। त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रणव सत्यराज ने बताया कि यह समस्या विशेष रूप से उन लोगों में अधिक देखी जा रही है जो लंबे समय तक पसीने और नमी के संपर्क में रहते हैं। फंगल संक्रमण शरीर के उन हिस्सों में अधिक होता है, जहां पसीना ज्यादा आता है। जैसे जांघों के बीच, बगल, गर्दन और पैरों में होते हैं। इसके लक्षणों में खुजली, लालिमा और छिल...