सीतापुर, जनवरी 15 -- सीतापुर, संवाददाता। बिसवां के झज्जर में गुरुवार को पति- पत्नी के बीच झगड़ा हो गया। पत्नी ने पुलिस कंट्रोल रूम फोन कर पति की शिकायत की। झगड़े के बाद पति घर से बाहर चला गया। पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद था। खिड़की से झांक कर देखा तो महिला फंदे से लटकटने जा रही थी। पुलिसकर्मी आनन-फानन में दरवाजा तोड़कर भीतर गए और उसे फंदे से नीचे उतारा। पुलिस की तत्परता से महिला की जान बच गई। झज्जर निवासी रवि का गुरुवार को पत्नी संगीता से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। इस बीच संगीता ने पुलिस कंट्रोल रूम फोन कर पति द्वारा परेशान कर आए दिन लड़ाई झगड़ा करने की सूचना दी। मारपीट की सूचना पर तीन मिनट के भीतर पीआरवी पहुंच गई। पुलिसकर्मी पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद था। कई आवाज देने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला। पुलिसकर्मी अमित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.