प. बंगाल की महिला 7.11 करोड़ के सोना के साथ गिरफ्तार
वाराणसी, जुलाई 24 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) ने डीडीयू जंक्शन (चंदौली) से गुरुवार शाम करीब 7.11 करोड़ रुपये के 4983.360 ग्राम विदेशी सोना के साथ प. बंगाल की महिला को गिरफ्तार किया। उसने कमर में बंधे लाल बैग में सोना के 42 बिस्किट अखबार में छिपाकर रखे थे। सोना बांग्लादेश के जरिये प. बंगाल लाया गया था। यहां से महिला सोना दिल्ली ले जा रही थी। उसे दिल्ली तक सुरक्षित पहुंचाने के लिए एक लाख रुपये मिलने वाले थे। डीआरआई के लखनऊ कार्यालय से मिली सूचना पर सक्रिय वाराणसी इकाई की टीम डीडीयू जंक्शन पहुंची। वहाँ प्लेटफार्म नंबर सात ब्रह्मपुत्र मेल के एसी कोच से मधु वर्मा नामक महिला को पकड़ा। तलाशी में कमरबंद में लाल रंग के बैग से सोना बरामद किया। अलग-अलग भार के सोने के कुल 42 बिस्किट एवं 20 टुकड़े मिले। सभी की शुद्धता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.