कुशीनगर, मई 7 -- कसया,हिन्दुस्तान संवाद।पश्चिम बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत के बाद बुधवार को कुशीनगर पहुंचे विधायक पीएन पाठक का लोगों ने फूल-मालाओं, ढोल-नगाड़ों और जयघोष के साथ स्वागत किया। पार्टी के निर्देश पर विधायक ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में प्रचार करने गए थे। जीत में भूमिका निभाने के बाद विधायक पहली बार कुशीनगर पहुंचे थे। उनके साथ करीब 500 गाड़ियों का काफिला गोरखपुर होते हुए कसया पहुंचा। रास्ते भर समर्थकों ने जगह-जगह उनका स्वागत किया।15 मील, हाटा-गोरखपुर चौराहा, केन यूनियन चौराहा हाटा, हेतिमपुर टोल प्लाजा, महुआडीह मोड़, पकवा इनार, कुशीनगर चौराहा और कसया समेत दर्जनों स्थानों पर लोगों ने फूल-मालाएं पहनाकर विधायक का अभिनंदन किया। यह भी पढ़ें- असम व बंगाल में बीजेपी की जीत पर जताई खुशी समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों के साथ जय श्रीराम और...