एटा, जनवरी 10 -- विश्व हिंदू परिषद ब्रज प्रान्त कार्यकारिणी बैठक सरस्वती विद्या मंदिर परिसर में हुई। इसमें हिंदू समाज में एकता, समरसता, धर्म और राष्ट्र की रक्षा को सदैव तत्पर रहने पर जोर दिया गया। इसके साथ घर वापसी की योजना भी बनी। मेरठ क्षेत्र संगठन मंत्री मुकेश खांडेकर ने कहा कि विहिप का उद्देश्य हिन्दू समाज में जातिभेद समाप्त कर एकता और समरसता लाना है। हमें यह संकल्प लेना होगा कि राष्ट्र और धर्म की रक्षा के लिए हमेशा तैयार रहेंगे। संगठन मंत्री ने कहा कि वंदेमातरम के 150 वर्ष पूरे हो गए हैं। दिल्ली धमाकों में पढ़े-लिखे लोगों ने देश, मानवता को घाव देने का कार्य किया। गो हत्या पर भी प्रमुख चर्चा कर गोवंश बचाने की योजना बनी। 15 जनवरी से 15 फ़रवरी तक देश में हिन्दू सम्मेलन के माध्यम से हिन्दू समाज को जागृत किया जायेगा। बैठक में प्रान्त मंत्री...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.