कानपुर, अगस्त 6 -- कानपुर। स्नातक के छात्र-छात्राएं अब पढ़ाई संग कमाई भी करेंगे। इसका अनुभव उन्हें डिग्री के बाद नौकरी की गारंटी भी देगा। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) ने नेशनल अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग स्कीम के तहत यह पहल की है। विवि प्रशासन ने 11 पाठ्यक्रमों को इस स्कीम के तहत तैयार किया है। इसमें पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को अंतिम वर्ष में एक साल का इंडस्ट्री में अप्रेंटिसशिप करने का मौका मिलेगा। छात्रों को 12 हजार रुपये प्रति माह तक स्टाइपेंड भी दिया जाएगा। सीएसजेएमयू प्रशासन ने छात्रों के भविष्य को देखते हुए 11 एईडीपी (अप्रेंटिसशिप इमबेडिड डिग्री प्रोग्राम) को शुरू किया है। इसका सिलेबस तैयार कर लिया गया है और एकेडमिक काउंसिल में अनुमति मिल गई है। इन कोर्स को इंडस्ट्री की आवश्यकतानुसार तैयार किया गया है। इसमें बीकॉम मे...