गंगापार, फरवरी 28 -- एमएल पब्लिक स्कूल बगहा का वार्षिक समारोह धूमधाम से सम्पन्न हो गया। इस अवसर पर बच्चों ने एक से बढ़ एक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों की वाहवाही लूटी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे नायब तहसीदार नंदलाल ने गीत संगीत व डांस में अव्वल रहे छात्र-छात्राओं को मेडल पहनाकर उनका हौसला आफजाई करते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ बच्चों को गीत संगीत के कार्यक्रम में अवश्य प्रतिभाग करना चाहिए। मंच पर किसी कार्यक्रम को पेश करने पर निखार आता है। विशिष्ट अतिथि रहे सिविल डिफेंस अधिकारी रौनक गुप्ता ने भी बच्चों के कार्यक्रम की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि अगर जीवन में तरक्की करना है तो संस्कार जरूरी है, बड़ों का सम्मान करें, किसी की बात को ध्यान से सुनकर उसकी अच्छी बात को ग्रहण कर लें। इस मौके पर उपस्थित रहे स्कूल के चेयरमैन दुर्गा प्रसाद गुप्ता, व निदेशक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.