आजमगढ़, मार्च 11 -- आजमगढ़, संवाददाता। पढ़ाई के लिए डांट लगाने पर भाजपा नेता के बेटे ने नदी में कूदकर जान दे दी। वह रविवार को घर से गायब हुआ था। मंगलवार दोपहर शहर कोतवाली के मड़या में एकलव्य घाट के पास उसका शव उतराया मिला। शहर के सिधारी निवासी राम प्रताप सिंह उर्फ मोनू भाजपा में जिला कार्य समिति के सदस्य हैं। उनका 17 वर्षीय बेटा नमन प्रताप सिंह 11वीं का छात्र था। वह शहर के एक निजी स्कूल में पढ़ता था। बताया गया कि रविवार को राम प्रताप ने पढ़ाई को लेकर बेटे को फटकार लगा दी। इसके बाद वे एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के बाद अस्पताल में भर्ती मित्र को देखने के लिए लखनऊ चले गए। रात में 11 बजे के आसपास नमन प्रताप भी लापता हो गया। परिवार के लोग रातभर उसकी तलाश करते रहे, लेकिन कुछ पता नहीं चला। सोमवार को लखनऊ से लौटने के बाद राम प्रताप सिंह ने सि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.