अररिया, मार्च 27 -- अररिया, वरीय संवाददाता। बिहार शिक्षा परियोजना अररिया के इक्विटी संभाग की और से प्लस टू उच्च विद्यालय अररिया में जिला स्तरीय कैरियर उन्मुखीकरण सह करियर मार्गदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिले के सभी 230 माध्यमिक व प्लस टू विद्यालयों से एक-एक नोडल शिक्षक और उनके साथ एक-एक छात्र भी शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन नरसिंह मंडल ने किया। कार्यक्रम में बच्चों को कैरियर संबंधी मार्गदर्शन देने के लिए जेल प्रोबेशन पदाधिकारी आयुष कुमार ,सहायक अभियंता अंकित कुमार , ब्यूटीशियन नेहा मिश्रा, एपीओ( एसएसए) श्वेता कुमारी , लोकगायक अमर आनंद ,शिक्षक नजमूश साकिब, शिक्षक मनीष पांडे , पिरामल फाउंडेशन के मासूम रजा आदि उपस्थित थे। कैरियर गाइडेंस के जिला मास्टर ट्रेनर अभिषेक भारती और अनुप्रिया ने छात्र-छात्राओं को कैरियर गाइ...