खगडि़या, मई 13 -- चौथम। एक प्रतिनिधि चौथम थाना क्षेत्र के धुतौली पंचायत अंतर्गत भरपुरा गांव में बुधवार की सुबह एक सात वर्षीय बालक के अचानक लापता होने से अफरातफरी मच गई। हालांकि कुछ घंटों के बाद ही बच्चे सकुशल बरामद कर लिया गया। वह पढ़ाई की डर से छिप गया था।बच्चे के अचानक गायब होने की सूचना मिलते ही परिजन, ग्रामीण और पुलिस उसकी तलाश में जुट गए। काफी मशक्कत के बाद बालक अपने घर के समीप झाड़ियों में छुपा हुआ सकुशल बरामद हुआ। जानकारी के अनुसार सुबह भरपुरा निवासी अनिल सिंह का पुत्र घर से निकला था, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों की चिंता बढ़ गई। यह भी पढ़ें- खगड़िया: पढ़ाई के डर से सात वर्षीय बालक घर से भागा, चार घंटे बाद सकुशल बरामद इसके बाद गांव में बच्चे के लापता होने की खबर फैल गई। और लोग खोजबीन में लग गए। सूचना मिलने पर चौथम थाना...