पढ़ाई कम, सफर और परेशानी ज्यादा याद रहेगी हमेशा
बिजनौर, जून 10 -- पुलिस भर्ती परीक्षा देने आए हजारों युवाओं के लिए यह केवल एक परीक्षा नहीं थी, बल्कि उम्मीदों, संघर्ष और लंबी यात्राओं का एक ऐसा पड़ाव था, जिसे वे शायद लंबे समय तक नहीं भूल पाएंगे। कासगंज, एटा, अलीगढ़ और अन्य दूरदराज के जिलों से आए कई अभ्यर्थियों ने बताया कि उन्होंने पहले कभी बिजनौर का नाम तक नहीं सुना था। परीक्षा केंद्र यहां पड़ने के बाद ही उन्हें इस जिले के बारे में जानकारी मिली। पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होने का सपना लेकर कासगंज, एटा, अलीगढ़ और अन्य जिलों से आए सैकड़ों युवाओं के लिए बिजनौर एक अनजान शहर था। किसी ने कभी यहां आने की कल्पना भी नहीं की थी, लेकिन परीक्षा केंद्र मिलने के बाद मजबूरी में उन्हें लंबा सफर तय करना पड़ा। कई अभ्यर्थियों ने कहा कि परीक्षा से पहले रात भर की परेशानियों ने उनका आत्मविश्वास तक प्रभावित कर द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.