बगहा, जून 25 -- नौतन। थाना क्षेत्र के एक गांव से नौतन बाजार स्थित राम-जानकी मन्दिर के पीछे ट्यूशन पढ़ने के बहाने घर से निकली दो सगी बहनें मंगलवार की देर शाम तक वापस नहीं लौटीं। काफी खोजबीन के बाद भी कोई सुराग नहीं मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया है। मामले में बच्चियों की मां ने नौतन थाना में आवेदन देकर अपहरण की आशंका जताई है।​परिजनों ने बताया कि दोनों बहनें मंगलवार को घर से ट्यूशन पढ़ने जाने के लिए निकली थीं, लेकिन देर शाम तक घर नहीं पहुंचीं। परिजनों ने आसपास के इलाकों में काफी तलाश की, लेकिन दोनों का कहीं पता नहीं चला। इस बीच दोनों बहनों का मोबाइल फोन भी बंद आ रहा है।​ बुधवार की सुबह बच्चियों की मां ने थाने पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी।और बच्चियों के मोबाइल नंबर मुहैया कराते हुए अपहरण की शिकायत दर्ज कराई। इस संबंध में थानाध्यक्ष ...