मुजफ्फर नगर, सितम्बर 22 -- -एक युवती ने अपने ही गांव के रहने वाले एक व्यक्ति पर मारपीट, गाली-गलौज, अभद्रता और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। युवती की तहरीर पर मीरापुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। चुड़ियाला निवासी नजराना पुत्री इसरार(35) ने मीरापुर थाने में तहरीर देते हुए बताया कि 19 सितंबर को उसके भतीजे शाहजान की उंगली को पड़ोसी अनीष के पौते ने घायल कर दी थी। इसकी शिकायत लेकर वह अपने भतीजे शाहजान के साथ अनीष पुत्र जहीर के घर पहुंची थी। आरोप है कि शिकायत सुनने के बजाय अनीष ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर अनीष ने उसके साथ मारपीट की, जिससे वह घायल हो गई। युवती का आरोप है कि मारपीट के दौरान आरोपी ने उसे जमीन पर गिरा दिया और उसके बाल पकड़कर अभद्रता करते हुए उसके साथ अश्लील हरकत भी की।युवती न...