गंगापार, फरवरी 26 -- दो रोज पहले 22 फरवरी को विकास खंड मेजा के सिरहिर गांव में शोभनाथ बिन्द सहित अन्य पर लाठी डंडे व धारदार हथियार से हमला करने वाले दशरथ को पुलिस ने दसौती चौराहे से पकड़ लिखापढ़ी कर न्यायालय भेज दिया। खीरी पुलिस की इस कार्रवाई से सिरहिर में हड़कम्प की स्थिति रही। दो दिन पहले सिरहिर गांव में महुआ का पेड़ छांटने को लेकर दशरथ व शोभनाथ के बीच गाली-गलौज व मारपीट हो गई थी, इस घटना में शोभनाथ व अन्य को गंभीर चोटे आई थी, शोभनाथ की तहरीर पर पुलिस ने दशरथ सहित अन्य के खिलाफ लिखापढ़ी दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी थी कि आरोपी दशरथ दसौती बाजार में मिल गया। पुलिस ने उसकी निशान देही पर मारपीट में प्रयुक्त कटवासा बरामद कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.