उरई, मार्च 13 -- उरई। कोतवाली क्षेत्र के कालपी रोड के पास एक 7 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। आरोपी रिक्शा चालक ने घर छोड़ने के बहाने बच्ची को निशाना बनाया। हालांकि बच्ची के शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पीड़ित बच्ची के पिता ने बताया कि वह मूल रूप से एक गांव के निवासी हैं और वर्तमान में उरई के कालपी रोड के पास किराए के मकान में रहते हैं। इन दिनों उनके खेत में मटर की फसल की कटाई का काम चल रहा है। साथ ही उनके दोनों बच्चों की परीक्षाएं भी चल रही हैं। इसी कारण 11 मार्च को वह अपनी पत्नी के साथ गांव चले गए थे और बच्चों से कहा था कि परीक्षा समाप्त होने के बाद वे अपनी नानी के घर राजेंद्र नगर चले जाएं। मासूम बच्ची के पिता ने ब...