हमीरपुर, जून 24 -- राठ, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के बरदा गांव में एक महिला ने गांव के युवक पर घर में घुसकर सोने के टॉप्स और नकदी चोरी करने की तहरीर कोतवाली में दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बरदा गांव निवासी राजपति देवी पत्नी बृजकिशोर पांचाल ने पुलिस को दी गई शिकायती पत्र में बताया कि गत 28 मई की शाम करीब पांच बजे वह बीमारी के चलते घर में लेटी हुई थी। उस दौरान उसके ससुर राजबहादुर घर पर मौजूद थे। इसी दौरान गांव का एक युवक उनके घर आया और उसके ससुर को शराब पिला दी। जिससे वह नशे में हो गए। ससुर के नशे में होने और उसके बीमार होने का फायदा उठाकर युवक ने घर में रखे सोने के कान के टॉप्स तथा 20 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए। घटना की जानकारी होने पर पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से की। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनूप सिंह ने बताय...