बागपत, मार्च 31 -- अमीनगर सराय। गोशपुर गांव में घर में घुसकर दंपति पर पड़ोसी कंवरपाल ने दराती से हमला कर दिया। इससे महिला के हाथ की एक उंगली कट गई। पीड़ित पक्ष ने सिंघावली अहीर थाने में घटना की तहरीर दी है। प्रिंस निवासी गोसपुर ने बताया कि सोमवार रात को उसके चाचा मुकेश और चाची पूनम घर में आराम कर रहे थे। करीब आठ बजे पड़ोसी कंवरपाल दराती लेकर घर में घुस गया और चाचा मुकेश पर हमला कर दिया। उन्हें बचाने आई चाची पर भी आरोपी ने हमला कर किया। इससे उनके हाथ की एक उंगली काट गई। शोर सुनकर आए पड़ोसियों ने आरोपी युवक की जमकर धुनाई की। इसके बाद पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने घायलों को पिलाना सीएचसी भेज दिया। प्रिंस ने आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। प्रभारी निरीक्षक मनोज चहल का कहना है हत्या के प्रयास में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को न्यायालय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.