हमीरपुर, फरवरी 28 -- बिवांर। निवादा गांव के योगेंद्र सिंह ने थाना में तहरीर देकर बताया कि पड़ोस का उदय भान मकान का छज्जा बना रहा था। उसको अपनी तरफ बनाए जाने की बात के कहने पर मान गया। रात को शराब के नशा में उसका नाती प्रवीण प्रताप दो अज्ञात साथियों के साथ शराब के नशे में उसके घर में घुस गया। उसकी पत्नी व पुत्री के साथ अभद्रता करते हुए योगेंद्र को बाहर निकाले जाने की बात कहते हुए जान से मार देने की धमकी देने लगा। शोरगुल होने पर पिता जाकर पुत्र को पकड़कर घर ले गया। पुत्री के 112 नंबर पर फोन किए जाने से आई पुलिस को देखकर फरार हो गया। पुलिस की तलाश किए जाने पर नहीं मिल पाया। रात 9:00 बजे करीब आकर योगेंद्र ने उसके खिलाफ थाना में तहरीर दी। पुलिस ने बताया कि उसकी तहरीर मिली है युवक की तलाश कर कार्रवाई की जाएगी। चोर को पकड़कर पुलिस को सौंपा बिवांर। ...