पड़ोसी पर लूटपाट करने का लगाया आरोप
दरभंगा, जून 7 -- दरभंगा। लहेरियासराय थाना क्षेत्र के बंगालीटोला निवासी रविंद्र झा के पुत्र संतोष झा ने थाने में आवेदन देकर पडो़सी पर लूटपाट का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि गत चार जून को आरोपी मेरे घर के सामने नशे की हालत में गाली-गलौज कर रहा था। सूचना पर हम घर आए। पूछने पर मेरे साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगा। इस दौरान मेरे गले से 12 ग्राम सोने की चेन और जेब से 36 हजार रुपए छीन लिये। तब हमने डायल 112 को कॉल कर बुलाया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत करवाया। पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.