उन्नाव, मार्च 6 -- पुरवा, संवाददाता। क्षेत्र के गांव कसुआखेड़ा निवासी मीना देवी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि चार मार्च को बेटे वीरेंद्र को पड़ोसी राकेश के कुत्ते ने काट लिया था। जिस पर बेटा वीरेंद्र उलाहना देने राकेश के दरवाजे पहुंचा तो राकेश अपने पारिवारिक रामचंद्र सहित अन्य के साथ मिलकर गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर लाठी, डंडों से मारापीटा। शोर सुनकर आसपास के लोगो ने मौके पर पहुंचकर राकेश को बचाया। इंस्पेक्टर अमरनाथ यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्जकर जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.