उन्नाव, मार्च 3 -- उन्नाव। संवाददाता शहर के तालिब सराय मोहल्ला में मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जहां एक युवक पर पड़ोसी द्वारा ब्लेड से हमला कर दिया गया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल उन्नाव में भर्ती कराया गया है। तालिब सराय मोहल्ला के रहने वाले 22 वर्षीय वलीम पुत्र शहजादे वेल्डिंग का काम करता है। बताया जा रहा है कि एक सरकारी वेल्डिंग बॉक्स को ठीक करने के लिए वह मौके पर गया था। इसी दौरान वहां मौजूद कुछ लोगों से कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर हाथापाई की स्थिति बन गई, हालांकि आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया और दोनों पक्ष अपने-अपने घर चले गए। प्रत्यक्षदर्शी मोहम्मद फैजी के अनुसार विवाद के बाद आरोपी रहीम वहां से चला गया और कुछ देर बाद लोहे की दुकान से ब्लेड लेकर वापस आया। उस समय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.