उन्नाव, अप्रैल 20 -- चकलवंशी, संवाददाता। माखी थाना क्षेत्र के पामाखेडा गांव के रहने वाले महेश व सुरेश दोनों भाइयों के बीच रविवार रात किसी बात को लेकर आपस में कहासुनी हो रही थी। तभी पड़ोसी युवक पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। जब इसका विरोध किया तो वह अपने बेटे व अन्य के साथ लाठी से पिटाई कर दी, जिसमें दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को एम्बुलेंस से मियागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां डाक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद हालत नाजुक देख दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। कार्यवाहक थाना प्रभारी मोहनलाल ने बताया कि मारपीट की घटना की जानकारी हुई है। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.