कौशाम्बी, मई 25 -- चरवा थाना क्षेत्र के हरदुआ खास गांव में मामूली बात पर पत्नी को पीट रहे युवक को पड़ोसी ने समझाने का प्रयास किया। इससे नाराज युवक ने पत्नी का गुस्सा पड़ोसी पर निकाला। लाठी मारकर पैर तोड़ दिया। उसकी पत्नी बीचबचाव को आई तो उसको भी गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। हरदुआ खास निवासी भोला पुत्र रामसुमेर ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि पड़ोसी सतीश पुत्र सुरेश चंद्र शनिवार की रात को मामूली बात पर अपनी पत्नी को पीट रहा था। चीख-पुकार सुनकर उसने सतीश को समझाने का प्रयास किया। इससे नाराज सतीश ने पत्नी को छोड़कर उसको ही पीटना शुरू कर दिया। लाठी मारकर उसका बायां पैर तोड़ दिया। शोर मचने पर उसकी पत्नी ने विरोध करते हुए बीचबचाव का प्रयास किया तो उसको भी घायल कर दिया। भोला की पत्नी को गंभीर चोटें लगी हैं। गांव के लोगो...