हमीरपुर, अप्रैल 19 -- राठ, संवाददाता। शादी के कई दशक बीतने के बाद भी संतान न होने से पड़ोसियों के ताने से तंग आकर वृद्ध महिला ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे सीएचसी लेकर आए, जहां मेडिकल कॉलेज उरई रेफर किया गया था, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। पारिवारिक नाती की तहरीर पर पुलिस ने पड़ोसी दंपति के खिलाफ आत्महत्या को उकसाने की रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाली क्षेत्र के रौरौ गांव निवासी दशरथ पाल ने बताया कि 55 वर्षीय पारिवारिक दादी रामकली ने गांव के पड़ोसी दंपति के तानों से तंग आकर शनिवार शाम जहरीला पदार्थ का सेवन किया था। हालत बिगड़ने पर उन्हें सरकारी अस्पताल लेकर गए। जहां डॉ.कनिष्क माहुर ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज उरई रेफर कर दिया। लेकिन वहां पहुंचने से पूर्व ही रामकली की मौत हो गई। दशरथ ने बताया कि रामकली को...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.