हमीरपुर, मार्च 12 -- हमीरपुर, संवाददाता। पड़ोसी जनपद बांदा-महोबा में आयकर विभाग के साथ-साथ ईडी की छापेमारी ने यहां के मौरंग कारोबारियों का ब्लड प्रेशर बढ़ा दिया। दो दिन से चल रही छापेमारी के बाद से यहां के मौरंग कारोबारी भी भूमिगत हो चुके हैं और टीम की लोकेशन लेने में जुटे हुए हैं। हमीरपुर में भी इन टीमों के आने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। जनपद में अवैध मौरंग खनन की वर्ष 2016 से लेकर 2019 तक सीबीआई ने जांच की थी। इसके बाद सीबीआई ने दिल्ली में 2019 में अवैध खनन में लिप्त अधिकारियों से लेकर उस वक्त के जनप्रतिनिधियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई थी। इसके बाद से जांच ने तेजी पकड़ी थी। लेकिन लंबे समय से सीबीआई की जांच जहां की तहां रुकी पड़ी है। इसमें जो भी जनप्रतिनिधि उस वक्त आरोपी बने थे, सभी ने पार्टियां भी बदल दी हैं।बांदा में कल स...