मिर्जापुर, मार्च 19 -- मड़िहान। थाना क्षेत्र के पटेवर गांव में बुधवार सुबह पड़ोसी के ई-रिक्शा से दबकर तीन वर्षीय मासूम की मौत हो गई। पिता अपने बेटे को पुलिया के पास घूमाने लेकर गया था। उसी दौरान मासूम हादसे का शिकार हो गया। क्षेत्र के पटेवर गांव निवासी विजय सोनकर ने बताया कि सुबह लगभग ग्यारह बजे पुत्र तीन वर्षीय अभि को सड़क पर पुलिया के पास घुमाने के लिए लेकर गया था। उसी समय पड़ोसी अपना ई-रिक्शा लेकर मड़िहान बाजार जाने के लिए निकला। जैसे ही घर के पास मोड़ पर चालक ई-रिक्शा लेकर घूमा, उसी दौरान मासूम ई-रिक्शा पर चढ़ने लगा। चालक जब तक ई-रिक्शा को रोकता, तब तक मासूम ई-रिक्शा से गिरकर नीचे चला गया। ई-रिक्शा का पिछला चक्का मासूम के सिर पर चढ़ गया, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग मौके पर जुट गए। आनन-फानन में...