जौनपुर, मार्च 20 -- बदलापुर। कोतवाली पुलिस गुरुवार को क्षेत्र के सीड़ गांव में एक बाइक जलाने के मामले में केस दर्ज कर जांच में जुट गई है। उक्त गांव निवासी अजय सिंह ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि मेरे पड़ोसी ने 16 मार्च की देर शाम बाइक मांगकर कही जाने के लिए ले गए। दूसरे दिन सुबह जब मैं बाइक लेने जा रहा था तो देखा कि गोशाला के पास मेरी बाइक जलकर राख हो गई थी। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि अमन सिंह के विरुद्ध केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। अपहृत किशोरी बरामदबदलापुर। क्षेत्र के एक गांव से अपहृत किशोरी को पुलिस ने बुधवार को बरामद कर लिया। प्रभारी निरीक्षक शेष कुमार शुक्ल ने बताया कि 16 मार्च को एक गांव निवासी पिता ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसकी पुत्री को एक व्यक्ति द्वारा अपहृत कर लिया गया है। केस दर्ज कर दोनों की तलाश की जा रही थी कि ब...