मिर्जापुर, अप्रैल 1 -- चेतगंज। चील्ह थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार एक महिला ने पड़ोसियों पर मारपीट, छेड़खानी और आभूषण छीनने का आरोप लगाया है। मारपीट में दंपति समेत तीन लोग जख्मी हो गए। पुलिस मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है। चील्ह क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला का आरोप है कि उसके ससुर अपने खेत में काम कर रहे थे, तभी पड़ोसी खेत से ट्रैक्टर लेकर जाने लगे। ससुर ने मना किया तो पड़ोसी अपने अन्य परिजनों के साथ एक राय होकर ससुर की पिटाई करने लगे। ससुर को पीटते देख सास और बहू बीच-बचाव करने पहुंची तो पड़ोसियों ने लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर से प्रहार कर तीनों को जख्मी कर दिया। आरोप है कि मारपीट के दौरान पड़ोसियों ने छेड़खानी भी की। नाक की नथुनी और मंगलसूत्र छीन लिए। जान से मारने की धमकी देते हुए सभी भाग निकले। घटना की सूचना चील्ह पुलिस ...