कौशाम्बी, जनवरी 3 -- मंझनपुर। पिपरी थाना क्षेत्र के लोकीपुर गांव में शुक्रवार की शाम को मामूली बात को लेकर पड़ोसियों ने महिला पर हमला बोल दिया। बेरहमी से पीटा गया। बेटियां बचाव को आई तो उन्हें भी घायल कर दिया गया। महिला की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। लोकीपुर गांव की रूपा कनौजिया पत्नी रवि कनौजिया ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि वह शुक्रवार की शाम को करीब छह बजे अपने दरवाजे पर बैठी थी। इसी दौरान पड़ोस की निराशा देवी आई और गाली-गलौज करने लगी। विरोध करने पर निराशा देवी ने अपनी मां भुलानी देवी, बहन सरिता देवी के साथ उसको लाठी-डंडा से अचानक पीटना शुरू कर दिया। इससे उसको गंभीर चोटें आई। उसकी चीख-पुकार सुनकर उसकी बेटी टुकटुक व आयुशी मौके पर पहुंची और बचाने का प्रयास किया तो निराशा देवी व उसके परिवार के लोगों ने उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.