हमीरपुर, मार्च 29 -- बिवांर। लरौंद गांव के महेंद्र ने थाना में तहरीर देकर बताया कि पड़ोसी राम प्रकाश, राजू, सैयददीन ने उसके दरवाजे के पास चबूतरा बना लिया है। भैंस बांधने से आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मना किए जाने पर अभद्रता कर रहे हैं। विरोध करने पर मारपीट के लिए आमादा हो रहे हैं। तीनों युवकों से परेशान होकर उसने थाना में तहरीर दी है। कुनहेटा चौकी प्रभारी रवींद्र कुमार ने बताया कि उसकी तहरीर मिली है। मौके पर जाकर जांच कर तीनों युवकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...