बुलंदशहर, अप्रैल 19 -- बुलंदशहर। थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम आलमगीरपुर धनौरा में एक युवती व उसकी मां के साथ पड़ोसियों द्वारा घर में घुसकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता प्रियंका शर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 17 अप्रैल की सुबह करीब 7:30 बजे वह अपने घर पर झाड़ू लगा रही थी। तभी पड़ोस के अंकित, उषा, वंशिका, महेंद्र, उमेश, अंजली व सोनी आदि ने उसे गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर सभी आरोपी एकराय होकर उसके घर में घुस आए और उसके साथ तथा उसकी मां के साथ मारपीट की। यह भी पढ़ें- खेत में गेहूं मड़ाई के दौरान विवाद, महिला से मारपीट आरोप है कि उषा और अंकित ने उसे गिराकर पेट में लात मारी, जबकि सोनी व महेंद्र ने उसकी चुनरी से गला दबाया, जिससे गले पर नाखूनों ...