सुल्तानपुर, फरवरी 7 -- भदैया, संवाददाता। कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के केनौरा गांव में भूमि विवाद को लेकर चार लोगों ने एक परिवार के घर में घुसकर लाठी-डंडा और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। मारपीट में महिला के सास-ससुर गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पीड़िता किरन यादव पत्नी रोहित यादव निवासी ग्राम केनौरा ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि घटना गुरुवार की शाम करीब छह बजे की है। उस समय पूरा परिवार घर पर मौजूद था। इसी दौरान गांव के ही पड़ोसी रामसूरत यादव पुत्र बाबूलाल, पुनीता पत्नी पंकज, शिवकुमारी पत्नी रामसुरत और अंशु पुत्री पंकज यादव पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडा और लोहे की रॉड लेकर घर में घुस आए। आरोप है कि हमलावरों ने पीड़िता के ससुर रामबोध यादव और सास पर हमला कर दिया। बीच-बचाव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.