किशनगंज, मार्च 14 -- किशनगंज। किशनगंज शहर के खगड़ा पासवान टोला में बुधवार की रात पड़ोसियों के बीच हुए विवाद को लेकर एक बुजुर्ग महिला सहित कई लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित पक्ष ने गुरुवार को सदर थाना में आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाई है। दर्ज प्राथमिकी में मारपीट का आरोप लगाया गया है। केस दर्ज किए जाने के बाद पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। पीड़िता ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि 11 मार्च की रात करीब 8 बजे पड़ोस की एक महिला आई और कुछ आरोप लगाया। बाद में विवाद बढ़ गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.