कौशाम्बी, मई 10 -- करारी थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी नाबालिग बेटी को पड़ोस की रहने वाली रन्नो देवी ने मोबाइल फोन दिया था। इससे वह कड़ा धाम इलाके के भानीपुर निवासी अमर रैदास से बातचीत किया करती थी। आरोप है कि आठ मई की दोपहर आरोपी अमन किशोरी को बहला-फुसलाकर अगवा कर ले गया। मामले की शिकायत पर अपहरण का मुकदमा कायम कर पुलिस ने किशोरी व आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...