पड़री में 10 हजार लीटर से अधिक अवैध शराब नष्ट
मिर्जापुर, अगस्त 23 -- मिर्जापुर, संवाददाता। माल निस्तारण अभियान के तहत रविवार को पड़री पुलिस ने आबकारी अधिनियम के 37 मुकदमों से संबंधित 10234.8 लीटर अवैध शराब नष्ट कराई। नष्ट की गई शराब की अनुमानित कीमत 33 लाख 26 हजार 50 रुपये है। इसमें अंग्रेजी, देशी और कच्ची शराब शामिल थी। एसपी अपर्णा रजत कौशिक के निर्देश पर जिले भर में विभिन्न मुकदमों से संबंधित माल के निस्तारण की कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में रविवार को पड़री थाने में आबकारी अधिनियम से संबंधित मुकदमों में जब्त शराब को न्यायालय के आदेश के बाद नियमानुसार नष्ट कराया गया।थाना परिसर में वर्ष 2023 के एक, वर्ष 2025 के तीन और वर्ष 2026 के 33 मुकदमों से संबंधित शराब का निस्तारण किया गया। कुल 37 मुकदमों में जब्त 10234.8 लीटर शराब को गठित टीम की मौजूदगी में विनष्ट कराया गया। कार्रवाई के दौरा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.