मिर्जापुर, जून 4 -- मिर्जापुर, संवाददाता पड़री थाना क्षेत्र के पुतरिहा गाँव में बीती रात बाइक के धक्के महिला जख्मी हो गई। पुलिस ने घायल को पड़री अस्पताल में भर्ती कराया है। गांव निवासी 60 वर्षीय शशि देवी रात लगभग आठ बजे सड़क पार कर रही थी। तभी मिर्ज़ापुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार ने महिला को टक्कर मार दिया। हादसे में महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। घटना के बाद बाइक सवार मौके से भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला के पीएचसी पड़री में भर्ती कराया।प्राथमिक उपचार के बाद प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ आनंद कुमार ने महिला को मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...