पड़रिया और तीरा घाट पर चचरी ही आवागमन का सहारा
अररिया, जून 28 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि कुर्साकांटा और सिकटी प्रखंड होकर बहने वाली नदी के पड़रिया व तीरा घट पर इन दिनों बांस के चचरी पुल ही आवागमन का एक मात्र सहारा है। नदी में पानी कम रहने और चचरी ठीक रहने के कारण लोगों का आना जाना जारी है। तीरा घट के घटवार सूरज बहरदार और पड़रिया घाट के घटवार दुलारचंद मंडल ने बताया कि बकरा नदी में अभी पानी कम होने के साथ और पानी के बहाव में करेंट नहीं है। यही कारण है कि बांस का चचरी अब तक सुरक्षित है। नदी के पानी बढ़ने व पानी में करेंट रहने पर ही चचरी बह जाएगा। यह भी पढ़ें- पड़रिया और तीरा घाट पर चचरी ही आवागमन का सहारा अभी चचरी ही लोगों के आवागमन का एक मात्र साधन है। चचरी बहते ही नाव का परिचालन शुरु होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.