गुमला, फरवरी 12 -- गुमला प्रतिनिधि। गुमला जिले में कुल 1696 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं। जिनमें एक लाख से अधिक नौनिहाल नामांकित हैं। बीते दो से तीन महीनों से पोषाहार मद की राशि का भुगतान सरकार की ओर से नहीं होने के कारण आंगनबाड़ी सेविकाओं और सहायिकाओं को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। राशि नहीं मिलने से आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन किसी चुनौती से कम नहीं रह गया है।हालांकि सेविकाओं और सहायिकाओं ने बच्चों के हित को देखते हुए अपने स्तर से उधार लेकर पोषाहार की व्यवस्था जारी रखी। उनका प्रयास रहा कि किसी भी स्थिति में बच्चों को भोजन से वंचित न होना पड़े। लेकिन लगातार भुगतान नहीं होने से दुकानदारों का उधार देना भी बंद होने लगा। इससे सेविकाओं की चिंता और बढ़ गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.