औरैया, मई 24 -- औरैया, संवाददाता। जनपद के विभिन्न प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य मेलों का हिन्दुस्तान ने रियलिटी चेक किया। कहीं डॉक्टरों की मौजूदगी में मरीजों का इलाज हुआ तो कहीं पैरामेडिकल स्टाफ व्यवस्था संभालता नजर आया। कई केंद्रों पर दवाओं और ओआरएस की पर्याप्त उपलब्धता मिली, लेकिन भीषण गर्मी में मरीजों के लिए छाया और ठंडे पानी की व्यवस्था नाकाफी दिखी। यह भी पढ़ें- पांच घंटे में सिर्फ एक मरीज का पंजीकरण, लैब कर्मी को मरीज बनाकर खिंचवाई फोटो कुदरकोट पीएचसी में आरोग्य मेले कुदरकोट पीएचसी में आयोजित आरोग्य मेले में करीब 40 मरीज पहुंचे। यहां खांसी, बुखार, खुजली और दस्त के मरीजों की जांच कर दवाएं दी गईं। मौके पर फार्मासिस्ट अंशुल, लैब टेक्नीशियन सत्यम और वार्ड बॉय शिवराज मौजूद मिले। यहां डॉक्...