फरीदाबाद, जनवरी 2 -- फरीदाबाद,। पैदल लोग हाईवे पार करने के दौरान तेज रफ्तार वाहनों की चपेट में आने से बचाने के लिए दिल्ली-आगरा हाईवे पर कोसी कलां-करमन बॉर्डर तक 12 एफओबी(फुट ओवर ब्रिज) बनाने की योजना पर करीब दो वर्ष पहले काम शुरू हुआ था। दो वर्ष में एनएचएआई प्रबंधन आधे एफओबी भी तैयार नहीं करवा सका है। जमीन न मिलने की वजह से एफओबी बनाने में दिक्कत आई है। स्मार्ट सिटी और पलवल में हाईवे के दोनों ओर औद्योगिक क्षेत्र और व्यापारिक केंद्र भी हैं। इसके अलावा रिहायशी इलाके भी हैं। इस वजह से लोगों को हाईवे पार कर एक ओर से दूसरी ओर जाना पड़ता है। तेज रफ्तार वाहनों के कारण पैदल लोग हाईवे पर वाहनों की चपेट में आ जाते हैं। पैदल लोगों की आवाजाही को रोकने के लिए एनएचएआई प्रबंधन ने करीब चार साल पहले हाईवे के बीचों-बीच छह फीट से ज्यादा ऊंची ग्रिल भी लगा दी ...