रामगढ़, मई 15 -- बरकाकाना, निज प्रतिनिधि। रेलवे में प्वाइंट्स मैन के लेवल 5 तक की पदोन्नति के आदेश रेलवे बोर्ड ने जारी कर दिए गए हैं। उक्त जानकारी देते हुए एआईआरएफ वर्किंग कमेटी मेंबर एवं ईसीआरकेयू के अपर महामंत्री मो ज़्याऊद्दीन ने बताया है कि अभी तक प्वाइंट्स मैन की नियुक्ति लेवल वन में होती थी और लेवल टू तक ही पदोन्नति चैनल उपलब्ध थे। किन्तु ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के प्रयास से प्वाइंट्स मैन के लिए पदोन्नति के नए आयाम खुल गए हैं। उन्होंने कहा कि ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन अपने केन्द्रीय फेडरेशन एआईआरएफ के महामंत्री शिव गोपाल मिश्रा के कुशल नेतृत्व तले विभिन्न स्तरों पर प्वाइंट्स मैन के पदोन्नति के नये आयाम खोलने की लड़ाई लड़ रहा था। इसके परिणाम स्वरूप रेलवे बोर्ड की बैठकों में जोरदार आवाज उठाया गया जिससे प्वाइंट्स मैन के क...