प्वाइंट्समैन की पदोन्नति की राह आसान, चार ग्रेड में बंटा कैडर
प्रयागराज, अक्टूबर 2 -- रेलवे में प्वाइंट्समैन कर्मचारियों के प्रमोशन की नई व्यवस्था लागू की गई है। रेलवे बोर्ड ने कैडर के पुनर्गठन के बाद चार ग्रेड में पदोन्नति की व्यवस्था तय की है। इसके तहत प्वाइंट्समैन ग्रेड-चार से ग्रेड-एक तक प्रमोशन की सीढ़ी बनाई गई है। प्रत्येक अगले ग्रेड में पदोन्नति के लिए कम से कम दो साल की निर्धारित सेवा पूरी करनी होगी। रेलवे बोर्ड के निर्देश के अनुसार प्वाइंट्समैन ग्रेड-चार को लेवल-एक, ग्रेड-तीन को लेवल-दो, ग्रेड-दो को लेवल-चार और ग्रेड-एक को लेवल-पांच में रखा गया है। ग्रेड-चार के पदों पर सीधी भर्ती होगी। इसके लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता दसवीं पास, आईटीआई, समकक्ष योग्यता या एनसीवीटी से प्राप्त नेशनल अप्रेंटिसशिप सर्टिफिकेट निर्धारित है।ग्रेड-चार से ग्रेड-तीन, ग्रेड-तीन से ग्रेड-दो और ग्रेड-दो से ग्रेड-एक में प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.