लखनऊ, मार्च 10 -- उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल एवं आर्मी वेलफेयर प्लेसमेंट आर्गेनाइजेशन लखनऊ के मध्य एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। इसके तहत 161 पूर्व सैनिकों को प्वाइंट्समैन के पद पर संविदा के आधार पर नियुक्त किया जाएगा। सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी ने कहा कि पूर्व सैनिकों की नियुक्ति से न केवल रेलवे के परिचालन कार्यों में दक्षता और सुरक्षा सुनिश्चित होगी, बल्कि उन्हें सेवा निवृत्ति के पश्चात पुनः रोजगार का एक सम्मानजनक अवसर भी प्राप्त होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...