रामपुर, फरवरी 10 -- प्लॉट की पैमाइश को लेकर उपजे विवाद में तीन आरोपियों ने एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। युवक को फावड़ा मारकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। हालत नाजुक देख घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। कोतवाली क्षेत्र के गांव बहापुर गंगापुर निवासी पृथ्वी सिंह ने पुलिस को तरहीर में बताया कि उसका छोटा भाई दिनेश कुमार कस्बा राजपुर फाटक के पास अपने प्लॉट पर खड़ा था। इसी बीच नगर के मोहल्ला सिंह कालोनी निवासी पूरनलाल, मीना और सोनू वहां पहुंच गए। प्लाट मापने की बात को लेकर गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर तीनों आरोपियों ने दिनेश को जातिसूचक शब्द भी कहे और उत्तेजित होकर फावड़े से उस पर हमला कर दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.