प्लॉट विवाद में घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ का आरोप
बदायूं, मई 10 -- प्लॉट विवाद को लेकर एक परिवार के साथ घर में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़ और धमकी देने के मामले में पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित ने कई लोगों पर लाठी-डंडों से हमला करने, जातिसूचक शब्द कहने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। मामला दातागंज कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अरेला वार्ड नंबर चार का है। गांव अटसेना के रहने वाले वीरपाल पुत्र लाखन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने मोहल्ला अरेला के रहने वाले सत्यपाल पुत्र प्यारे से 100 वर्ग गज का प्लॉट खरीदकर अपनी पत्नी सोनवती के नाम बैनामा कराया था। यह भी पढ़ें- बच्चों के विवाद में घर में घुसकर पीटा, केस दर्ज आरोप है कि सत्यपाल ने गाटा संख्या 261 बताकर प्लॉट बेचा, जबकि अब वह मकान निर्माण में बाधा डाल रहा है और गाटा संख्या अलग होने की ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.