शामली, अक्टूबर 5 -- Shamli News: शामली जिले में पुलिस से अभद्रता का मामला सामने आया है। प्लॉट के विवाद में जांच करने पहुंची पुलिस टीम के साथ कानपुर में तैनात महिला सिपाही और उसके परिजनों ने धक्कामुक्की, मारपीट की। महिला सिपाही ने खुद ही अपने भाई-बहनों से पुलिस टीम पर हमला करवाया। जिसके चलते महिला सिपाही की बहन भी घायल हो गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर महिला सिपाही के भाई, तीन बहनों समेत छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। दूसरी ओर महिला सिपाही की बहन ने पुलिस टीम अभद्रता एवं मारपीट का आरोप लगाते हुए हुए सीओ को प्रार्थना पत्र देकर निष्पक्ष जांच की मांग की है। इस घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। भभीसा गांव निवासी सतबीर का पड़ोसी गुड्डू से प्लॉट को लेकर विवाद चल रहा है। सतबीर की ...