काशीपुर, अप्रैल 26 -- काशीपुरl गेहूं कटाई के लिए अपने गांव गये व्यक्ति की एक प्लॉट में रखी 10 हजार ईटें चोरी हो गईं। उसने एक पिता-पुत्र पर ईटें चोरी करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पिता-पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। दर्शन विहार, काशीपुर निवासी सुमित यादव पुत्र सोमपाल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसने मौ. नाजिम के भट्टे, ग्राम ढकिया, थाना डिलारी, तह. ठाकुरद्वारा, जिला-मुरादाबाद से दिनांक 17 जनवरी 2026 को 10 हजार ईटें अपने प्लॉट कुमाऊं कालोनी, कचनालगाजी पर घर निर्माण क़े लिए मंगवाई थीं। जोकि गली का रास्ता खराब होने के कारण उसने गली से बाहर सामने वाले खाली मैदान में रखवा दी थीं।बताया कि इसी बीच गली का निर्माण कार्य प्रगति पर था, जिसकी वजह से उसके घर निर्माण का कार्य अवरूद्ध हो गया। जिसकी वजह से वह ईटें ...