गाज़ियाबाद, मार्च 26 -- गाजियाबाद। कौशल नगर सिहानी निवासी कुसुम देवी के अनुसार वह अपने मोहल्ले के एक खाली प्लॉट में जानवर पालती हैं। इसी बात को लेकर पड़ोस में रहने वाले रमावीर और उसके परिवार के लोग पहले से ही विरोध करते आ रहे थे। आरोप है कि बीते चार मार्च को होली के दिन वह अपने घर के बाहर खड़ी थी, तभी रमावीर ने उनकी गाय बांधने को लेकर गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर मामला और बढ़ गया। आरोप है कि रमावीर के साथ उसका बेटा बॉबी और बेटी पायल भी मौके पर पहुंच गए और तीनों ने मिलकर उनके साथ मारपीट शुरू कर दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.