मुजफ्फर नगर, मार्च 19 -- तितावी। क्षेत्र के गांव छतेला में प्लॉट में कूड़ा डालने को लेकर दो पक्षो में संघर्ष हो गया। जिसमें एक महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। छतैला निवासी महताब ने थाने में बताया की उनकी पत्नी कूड़ा डालने के लिए जा रही थी। कूड़ा डालने के दौरान अख्तर पुत्र सिक्कू ने अपने प्लॉट में कूड़ा डालने के लिए मना किया, जिसके बाद दोनों में कहासुनी हो गई। बताया गया की जिसके बाद दोनों पक्ष लाठी-डंडे लेकर आमने सामने आ गए व जमकर संघर्ष हुआ। जिसमें सोएब पुत्र युसूफ, महताब पुत्र रियाज व संजीदा पत्नी महताब घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बघरा सीएचसी भिजवाया, जहां से उन्हें गंभीर हालत के चलते जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.